फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ को लेकर प्रधान पति पर हुआ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू की एक ग्राम पंचायत के प्रधान पति पर परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। परिवार रजिस्टर में प्रधान पति ने बेटी की जन्मतिथि बढ़ा दी थी। विभागीय जांच के बाद पंचायतराज विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों से छेड़छाड़कर जन्मतिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019 में विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोल्ठा में ग्राम प्रधान पद पर पूर्व प्रधान कुसुम देवी की बेटी राखी ने चुनाव लड़ा। वह चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बन गई। लेकिन ग्राम प्रधान पद पर दूसरे प्रत्याशी रणवीर लाल ने राखी की जन्मतिथि को लेकर शिकायत दर्ज की। पंचायराज विभाग पौड़ी ने मामले की जांच की। जिसमें परिवार रजिस्टर में राखी की जन्मतिथि बढ़ाई पाई गई। जिसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार की तहरीर पर कोतवाली श्रीनगर में राखी के पिता व प्रधान पति पर परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ को लेकर तहरीर दी गई। श्रीनगर पुलिस ने मामले में विभाग के अधिकारी की तहरीर पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जिला पंचायतराज अधिकारी पौड़ी एमएम खान ने बताया कि विभागीय जांच में कोल्ठा ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान कुसुम देवी के प्रति चतर सिंह द्वारा परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में प्रधान पति द्वारा परिवार रजिस्टर में दर्ज राखी की जन्मतिथि आठ सितंबर 1999 को बदलकर आठ अप्रैल 1998 हस्तलिखित किया पाया गया। कोतवाल श्रीनगर एनएस बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि जांच के बाद मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें