फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैंग्वाड़ी के समीप हुए हादसे में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर बैंग्वाड़ी के समीप बीते रविवार को हुए हादसे में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल को सौंपी है।
विज्ञापन

पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर बीते रविवार शाम को पौड़ी से 32 सीटर बस 25 सवारियां लेकर श्रीनगर जा रही थी लेकिन बैंग्वाड़ी के समीप श्रीनगर की ओर से आ रही कार और बस आमने-सामने आने आ गए। कार के बचाव में बस चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई थी। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच पांच घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर व दो घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी भेजा था। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि कार चालक दीप सिंह की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, लोगों के चोटिल होने व कार को नुकसान पहुंचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया बाजार चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें