फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पर छात्रों के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कॉलेज ने कोतवाली में तहरीर दी है। कॉलेज ने छात्रों पर परीक्षा में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गढ़वाल विवि के छात्रसंघ सचिव प्रदीप रावत के नेतृत्व में छात्र संगठन आर्यन ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत की ओर से कोतवाली में छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
प्राचार्य का आरोप है कि इन दिनों कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। सुरक्षा कर्मियों के मना करने के बावजूद कुछ छात्र धक्का-मुक्की कर परिसर में घुस आए। उन्होंने परिसर में नारेबाजी कर परीक्षा में व्यवधान डाला। कोतवाली क एसएसआई रविंद्र रमोला ने प्राचार्य की ओर से तहरीर मिलने पर श्रीकोट चौकी के एसआई पीएस बुटोला को जांच सौंपी गई है। वहीं जांच अधिकारी बुटोला ने कुछ छात्रों से इस मामले में पूछताछ की है। इधर, छात्र नेता रामप्रकाश का कहना है कि वह अस्पताल की अव्यवस्थाओं के संबंध में प्राचार्य से वार्ता करने गए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। छात्रों ने कोई भी अभद्रता नहीं की। इस बात का प्रमाण सीसीटीवी कैमरे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें