फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छाम बैंड के पास खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने पांच घायलों को खाई से निकाला, चार घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया
विज्ञापन

देवप्रयाग। हिंडोलाखाल-दुरोगी मोटर मार्ग पर छाम बैंड के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। परिवार के साथ हिंडोलाखाल से दुरोगी गांव जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 95 वर्षीय रामी देवी पत्नी हरि सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कार से चीख-पुकार सुनकर दुरोगी के प्रधान जगत सिंह, सुनील चौहान, बबलू प्रधान, विनय सिंह और रणवीर सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी हिंडोलाखाल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने प्रशासनिक समन्वय कर घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर करवाया।
विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल रामी देवी (95) पत्नी हरि सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में हरि सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (95 वर्ष), दर्शनी देवी (54 वर्ष) पत्नी गुंदर सिंह, नेत्र सिंह (60 वर्ष) पुत्र हरि सिंह और अनीता देवी (22 वर्ष) पत्नी विकेश पंवार, सभी निवासी दुरोगी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें