कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के जियालगढ़ में शुक्रवार को होटल पिकनिक के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक और उसकी पत्नी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खाई में पेड़ों के बीच गिरी कार से तीनों सवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
घायल महिला शंकरी देवी (78) पत्नी स्व. देवी प्रसाद को 112 की मदद से श्रीकोट स्थित अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कार में किशनलाल (58) निवासी जोगीवाला, देहरादून, उनकी पत्नी ममता कपरवान (52) और उनकी मां शंकरी देवी सवार थीं।