फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच गांव लौटे प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए डीएम पौड़ी ने कवायद की है। डीएम के निर्देश पर कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य विभाग के अधिकारी प्रवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए गांव पहुंचे। अधिकारियों को गांव देख प्रवासी भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के मूल गांव औणी-असनोली पहुंचे। अधिकारियों ने प्रवासी ग्रामीणों के साथ रोजगार सृजन, प्रवासियों की सहभागिता व विभाग की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने कृषि विभाग की योजनाओं उपकरण बैंक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बागवानी, सब्जी उत्पादन में स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके सिंह बर्त्वाल ने कहा कि प्रवासी गांव में ही कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस मौके पर जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक अभिषेक मिश्रा, अजीत नेगी, शुभम, अतुल खंडूड़ी, विमल कुमार, विजय कुमार और जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें