फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को निर्माणाधीन आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार शाम कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन आईटीआई के भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 60 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद मंत्री ने रोडवेज डिपो की भूमि पर बनाए जा रहे दो मंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री ने चकवाली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी के पिता की स्मृति में चल रही भागवत कथा का श्रवण किया। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली और एसडीएम अजयवीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें