श्रीनगर सावन के पहले सोमवार को कटकेश्वर महादेव मंदिर मे इस तरह रही श्रद्यालुओं की भीड़ सामाजिक ?
- फोटो : SHRINAGAR
श्रावण मास के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। लोग तड़के जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में पहुंचे, लेकिन अधिकतर मंदिरों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को दर किनार कर दिया। इस दौरान कई मंदिरों में तैनात होमगार्ड और पीआडी के जवानों के अनुरोध का भी श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं हुआ। दूसरी ओर शहर के कटकेश्वर महादेव घस्यामहादेव में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर पाए। इस मौके पर क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर, श्रीकोट के चंद्रेश्वर, बिलकेदार के बिल्लेश्वर, कीर्तिनगर के किलकिलेश्वर, ढुंडप्रयाग, जटलेश्वर, कोटेश्वर व ढुंडसिर के ढुंडेश्वर महादेव सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की मन्नते मांगी। संवाद
स्नान के लिए लगी भीड़, पुलिस ने काटे चालान
़देवप्रयाग। सोमवती अमावस्या और श्रावण मास के पहले सोमवार पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से संगम पर पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान किया। साथ ही श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। जबकि पंचमहादेवों के मंदिरों में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की, लेकिन भक्ति के भाव में कई श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का ख्यान रखना भूल गए। पुलिस भी नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आई। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और बिना मास्क के मंदिरों व संगम पर पहुंचे वाले लोगों का चालान किया। संवाद