फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बुआखाल- गहड़- निसणी मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे बुआखाल-गहड़-निसणी मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल है। मार्ग का डामर जगह-जगह उखड़ चुका है। मार्ग पर गड्ढों की वजह से दुपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के सटे बुआखाल के समीपवर्ती गांवों में यातायात सुविधा को सुचारु बनाए जाने के लिए पीएमजीएसवाई श्रीनगर द्वारा बुआखाल-गहड़-निसणी मार्ग का निर्माण किया गया। मार्ग पर तीन साल पहले डामर किया गया। लेकिन अब वह उखड़ने लग गया है। निसणी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुआखाल-गहड़-निसणी मोटर मार्ग पर करीब पांच किमी लंबा है। इस मोटर मार्ग से गहड़, निसणी, टांड्यूं, सल्डां सहित आधा दर्जन गांवों के 300 से अधिक परिवार आवाजाही करते हैं। कहा, मोटर मार्ग पर करीब तीन साल पहले निर्माणदायी संस्था की ओर से डामरीकरण किया गया। लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते जगह-जगह मोटर मार्ग पर किया डामर उखड़ गया है। जिससे आए दिन दुपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। चारपहिया वाहन में भी यातायात जोखिमभरा हो गया है। बताया कि मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन से लेकर प्रशासन व संबंधित विभाग से जा चुकी है। मगर मार्ग की कोई सुध नहीं ले रहा है। लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के सहायक अभियंता फिरोज अहमद ने बताया कि मोटर मार्ग को लेकर शिकायत मिली है। लेकिन अभी तक मोटर मार्ग विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाया है। बताया कि मार्ग हस्तांतरित होते ही सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे। जबकि पीएमजीएसवाई श्रीनगर के अधिशासी अरुण बहुगुणा ने बताया कि मोटर मार्ग से संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही हस्तांतरण प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें