फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्री रघुनाथ मंदिर में बृज रासलीला शुरू

Thu, 03 Sep 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन बृज भाषा के भजनों व संवादों की दी गई प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। भगवान राम के प्राचीन मंदिर में वृंदावन की प्रसिद्ध श्री पुष्टि मार्गीय बृज रासलीला की शुरुआत हुई। श्री रघुनाथ सांस्कृतिक समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित तीन दिवसीय रासलीला की शुरुआत पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने की। आचार्य रामशरण शर्मा के निर्देशन में 15 सदस्यीय रास मंडली के कलाकारों ने बृज भाषा के भजनों व संवादों से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं काे प्रस्तुत किया गया।
राधा कृष्ण के भावपूर्ण मयूर नृत्यों के साथ कालिया नाग मर्दन की लीला ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों ने शुद्ध बृज भाषा में भजनों और संवादों के साथ प्रस्तुतियां दीं। कालिया नाग मर्दन की रोमांचकारी एवं जीवंत लीला ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्तम भट्ट, मुकेश पंचपुरी , विनोद बडोला, यमना प्रसाद कोटियाल, अत्रेश ध्यानी व राजेश भट्ट द्वारा रासलीलामंडली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा-कान्हा बनकर स्कूल आए बच्चे
श्रीनगर। सेंट थेरेसा स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आए। विद्यालयों में भक्ति गीत, नृत्य और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों के मंच पर पहुंचते ही परिसर तालियों से गूंज उठा। सेंट थेरेसा स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक रेव. फादर जॉनसन वीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर एंसी उक्केन ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, करुणा, शांति और सदाचार की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें