फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से नाता तोड़कर स्वस्थ जीवन से जोड़े नाता: डाॅ. विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्रीकोट बाजार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। जिसमें मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल के छात्रों, डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से लोगों को कैंसर से बचने के लिए पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया।
बेस चिकित्सालय परिसर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि लोगों को नशे से नाता तोड़कर स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ना चाहिए। कहा कि विश्व कैंसर दिवस को मनाने तथा इस दिवस पर जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत इसलिए पड़ी कि आज के परिवेश में युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं जिसे रोकने की जरूरत हम सभी को है। डॉ. प्रतिक्षा पाठक ने कहा की बदलती जीवन शैली, बढ़ते फास्ट फूड का चलन हमें बीमार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित व्यायाम संतुलित आहार का सेवन करें तो काफी हद तक कैंसर से बचा सकता सकता है। कैंसर विभाग की एचओडी डॉ. इंदिरा यादव ने कहा कि यदि समय रहते कैंसर का पता लग जाए तो इसका इलाज संभव है। कहा इस बीमारी की समय पर पहचान और इलाज होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर डॉ. कशिश माटा, राजपाल वर्मा, निर्मल काला, जान्हवी, विपुल, शंशाक, वेदांत, कृष्णा, तुषार सहित पैरामेडिकल के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें