फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छह दिसंबर को होगा बूंखाल मेला, डीएम ने ली बैठक

Mon, 01 Dec 2025 03:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद का प्रसिद्ध बूंखाल मेला छह दिसंबर को आयोजित होगा। डीएम ने पुलिस, राजस्व समेत सभी विभागों को मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल पर मेडिकल कैंप और एंबुलेंस तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पुलिस, राजस्व, लोनिवि, परिवहन, उरेडा, वन व जिला पंचायत आदि विभागों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने लोनिवि को तय समय पर सभी चेकपोस्ट बनाने को कहा। साथ ही सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। विभागों को मेले के दौरान वाहनों के लिए पार्किंग, पेयजल व लाइटें आदि की व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने मेले के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने, भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके संचालित करने के लिए पुलिस तैनात करने, पुलिस को डोलियों का पंजीकरण और दुकानदारों का सत्यापन करने, जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री के लिए छापेमारी करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालु की भारी भीड़ के चलते सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने को कहा है। इस मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एसई जल संस्थान प्रवीण सैनी, ईई लोनिवि शिवम मित्तल, एआरटीओ एनके ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें