फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अलकनंदा में बहे एनआईटी छात्र का शव मिला

Thu, 30 Apr 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




श्रीनगर। अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए एनआईटी के बीटेक छात्र का शव बृहस्पतिवार सुबह रेस्क्यू टीम को घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला।
विज्ञापन

मूल रूप से तेलंगाना निवासी आनंद सोहन, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। 26 अप्रैल की शाम वह अलकनंदा नदी में नहाने गया था और नहाते समय नदी की तेज धारा में बह गया। तब से पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर शव नदी से निकाला गया। शव मिलने की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें