फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बस की चपेट में आई बाइक, श्रद्धालु की मौत, दूसरा घायल

Tue, 23 Jun 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव शिवमूर्ति के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीर्थयात्री की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना पंजाब से दो बाइक सवार युवक ऋषिकेश की ओर से हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे। शिवमूर्ति के समीप ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। युवक सीधे बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा। इससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (35) पुत्र तरलोक सिंह, निवासी सुनेत, लुधियाना के रूप में हुई है। घायल युवक कर्मजीत सिंह (33) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भिंड जारखड, लुधियाना को पुलिस ने बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें