फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़गोरिल टीम के नाम रही भजन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। कोट ब्लॉक स्थित भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में शारदीय नवरात्र के तहत धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस मौके पर हुई भजन प्रतियोगिता में गढ़ गोरिल टीम ने चल बैजंती पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगित में विभिन्न क्षेत्रों की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें गढ़गोरिल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चलबैजंती पुरस्कार जीता। अवशेष 21 टीमों को पारितोशित पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर छात्रों ने आख्यान कार्यक्रम में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न तीर्थ स्थलों के बारे में रोचक जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य नवीन ममगाईं ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र में समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के बीच आयोजित किए जाते हैं। बताया कि शुक्रवार को नवमी के अवसर पर पूजा पाठन, हवन व भंडारे के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो जाएगा। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिगंबर जुयाल, सचिव सतीश, उपासक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, सचिव दुर्गा जुयाल, स्थानीय समिति के अध्यक्ष नवीन जुयाल और अनुसूया प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें