फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बच्चों के लिए आरक्षित होंगे बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की आशंकाओं को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन चौकस हो गया है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिले के प्रत्येक छोटे-बड़े अस्पतालों में कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए बेड आरक्षित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक कोरोना की दो लहरों में बच्चे कम संक्रमित हुए हैं, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञ का भी मानना है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक होगी। इसके लिए सरकार के निर्देेश पर स्वास्थ्य विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अधिकारी पौड़ी डा. विजय जोगदंडे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्रों और प्राथमिक अस्पतालों में बच्चों के लिए कोविड वार्ड में अलग से बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। ताकि संक्रमित होने पर किसी बच्चे के उपचार में देरी न हो। डीएम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पतालों में 100 बेड और इसी तरह अन्य अस्पतालों में क्षमता के अनुसार पांच से 10 बेड आरक्षित किए जाएंगे। इन वार्डों में बाल रोग संबंधी सभी दवाईयां और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
-- डीएम और सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड आरक्षित किए जाएं। बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। - डा. धन सिंह रावत, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें