खातस्यूं पट्टी के कंडेरी गांव में घूम रहे तीन भालुओं की दहशत से लोग परेशान हैं। डर से क्षेत्र की महिलाएं घास के लिए जंगल जाने में भी कतरा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से उन्हें भालू से निजात दिलाने की मांग की है।
कंडेरी के पैरालीगल वॉलेंटियर दिनेश सिंह ने बताया कि कंडेरी गांव के पिछले कई दिनों से तीन भालू घूम रहे हैं। दिनदहाड़े दिखाई दे रहे इन भालुओं के डर से महिलाएं खेतों में काम करने व घास के लिए जंगल जाने से कतरा रही हैं। कई बार भालू लोगों के आंगन तक पहुंच जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए विभाग की टीम मौके पर भेजने की मांग की।