फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बकरी चराने गए दो भाइयों पर भालू ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत दरखंड गांव में भालू ने दो भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई गांव के पास ही जंगल में बकरी चराने गए थे। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

रेंज अफसर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत शुक्रवार को दरखंड निवासी राजेंद्र (54) सुरेंद्र प्रसाद (52) गांव के पास ही जंगल में बकरी चराने गए थे। उसी दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग निकला। एकेश्वर ब्लाक के प्रशासक/ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने बताया कि हमले में राजेंद्र के हाथ व जबड़े, जबकि सुरेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि घायलों का सीएचसी नौगांवखाल में प्राथमिक उपचार के बाद हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया गया। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें