फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीडीओ पौड़ी व एडीओ पंचायत नहीं कर रहे ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ग्राम पंचायतों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उक्त अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने ब्लाॅक स्तर के समस्त अधिकारियों को रोस्टर बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम सार्वजनिक किए जाने के निर्देश दिए। कहा निर्धारित तिथि पर अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत में नहीं जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने खंड विकास अधिकारी पौड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को लेकर सवाल-जवाब किए। लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर उन्होंने एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग की रीप एवं एनआरएलएम की योजनाओं की समीक्षा करते हुए आजीविका संवर्द्धन की दिशा में अभिनव प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। कहा, मशरूम एवं एरोमेटिक प्लांट विकसित किए जाने के लिए सर्वे कर कार्य योजना जल्द तैयार की जाए। इस अवसर पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी पौड़ी दिनेश सिहं नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें