मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज कर बुरांसी व बैंज्वाड़ी की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया।
बुधवार को समिति की ओर से आयोजित अनूप किशोर मेमोरियाल फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बुंरासी व निसणी के बीच खेला गया। मुकाबले में बुरांसी की टीम ने एक के बाद एक सात गोल दागे। जबकि निसणी की टीम तीन गोल की कर पाई। इस तरह बुरांसी की टीम ने 7-3 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला बैंज्वाड़ी व सिरोली बी टीम के बीच हुआ। प्रतियोगिता के दोनों हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। इसके बाद अतिरिक्त समय में बैंज्वाड़ी की टीम ने एक ओर गोल दागकर मुकाबला 2-1 से जीत दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर क्षेपं सदस्य जयेंद्र सिंह, उम्मेद गुसांई, समिति अध्यक्ष कुलदीप रावत, सचिव प्रशांत रावत, संजय कठैत आदि मौजूद रहे।