फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में किया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। नगर निकाय चुनाव बृहस्पतिवार को जनपद की सभी सात निकायों के 187 मतदान स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शांतिक पूर्वक संपन्न हुई। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में जमा किया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने चुनाव कंट्रोल रूम से जनपद की सभी सात निकायों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने मतदान कार्मिकों व सुरक्षा में तैनात जवानों को मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से अपने-अपने क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में जमा करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी सात निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है। कहा कि जनपद के सात निकायों के 107 वार्डो के लिए 187 मतदान स्थल बनाए गए थे। कहा कि मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा सुरक्षित रूप से मतपेटियों को अपने-अपने स्ट्रांग रूमों में जमा किया गया। बताया कि स्ट्रांग रूमों में रखे मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें