फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंजवाड़ी के अमन का एनडीए के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के बैंजवाड़ी गांव (डागर पट्टी) के अमन भंडारी के एनडीए में चयन होने से खुशी की लहर छाई हुई है। अमन आगामी जुलाई माह से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

टिहरी जिले के बैंजवाड़ी गांव निवासी दर्शन सिंह भंडारी और प्रीति के बेटे अमन का एनडीए के लिए चयनित हो गया है। अमन को दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल बीएचईएल हरिद्वार से की है। उनके पिता दर्शन सिंह भंडारी सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रीति उत्तराखंड बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर हरिद्वार में तैनात हैं।
अमन ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एनडीए की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 267वीं रैंक हासिल की है। इसमें उन्होंने भारतीय थल सेना में सेवा देने का विकल्प चुना। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी मेहनत को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें