श्रीनगर से आगे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से अवरूद?
- फोटो : SHRINAGAR
भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बार-बार अवरुद्ध होता रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलना खतरनाक बना हुआ है। राजमार्ग पर मलबा आने से लोग वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अनुसार, मलबा हटाने के लिए मशीनें लगातार काम कर रही हैं।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू, सकनीधार, बछेलीखाल, मूल्यागांव, तीनधारा और तोताघाटी सहित अन्य स्थानों में पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिससे यातायात बाधित होता रहा। सबसे अधिक दिक्कत श्रीनगर से छह किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर फरासू में बनी हुई है। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। मशीनों से सड़क से मलबा हटाया जाने की प्रयास किए जा रहे, लेकिन दोबारा पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है। ऐसे में वाहन चालक श्रीनगर-खिर्सू-खेड़ाखाल और स्वीत-भटोली मोटर मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों में पत्थर गिरने से राजमार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। श्रीकोट पुलिस चौकी के एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि खतरे को देखते हुए पुलिस बल फरासू में हैं। वहीं, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि संवेदनशील स्थानों में मशीन तैनात हैं। मलबा आने पर तत्काल हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है।