ऋषिकेश - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सौडपाणी में आया चट्टानी मलबे को हटाती मशीन
- फोटो : SHRINAGAR
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास भारी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके बाद पुलिस की ओर से यातायात को चाका गजा और मलेथा टिहरी नरेंद्रनगर मोटर मार्ग पर डायवर्ट कर वाहनों को ऋषिकेश की ओर भेजा गया।
बृहस्पतिवार को देवप्रयाग से 23 किमी आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी में दोपहर 12 बजे अचानक भारी मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे पूरी तरह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान ऋषिकेश व श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों की मार्ग के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जबकि यात्रियों को पानी व भोजन के लिए भी भटकना पड़ा। सूचना पर विभाग की ओर से मलबा हटाने में दो मशीनें लगाई गई। दोपहर बाद 3 बजे मार्ग से मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात शुरू हो पाया।