फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स को वितरित किए आयुष रक्षा किट

विज्ञापन
पौड़ी में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को रक्षा किट सौंपते जिला आर्युवेद एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभा? - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय की ओर से कोरोना वॉरियर्स को आयुष रक्षा किट वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनता से सामाजिक दूरी बनाने व मास्क का अनिवार्य रुप प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. रमेश चंद्र ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को आयुष रक्षा किट प्रदान किया। बाद में विभागीय चिकित्सकों की टीम ने अन्य कार्मिकों को भी रोग प्रतिरोधक औषधि-आयुष रक्षा किट वितरण कर इससे मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इतना ही नहीं विभागीय कार्मिकों की ओर से मुख्यालय के अन्य विभागों में भी दवा वितरित किया गया। डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि रोग प्रतिरोधक दवा को विभागीय कार्मिकों के माध्यम से मुख्यालय में सभी कोरोना वारियर्स को मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर डा. ऋजु जखमोला, चीफ फार्मासिस्ट दिनेश प्रसाद थपलियाल, सीएओ दिनेश पुरोहित आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें