फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बनेगा आयुर्वेदिक चिकित्सालय: आयुष मंत्री डा. हरक सिंह रावत

विज्ञापन
पौड़ी में पत्रकारो से वार्ता करते वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत। - फोटो : PAURI
विज्ञापन

प्रदेश के वन, पर्यावरण व आयुष मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने श्रीनगर गढ़वाल में भव्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा की है। डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर में जल्द ही एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। आयुष मंत्री डा. रावत ने जिलाधिकारी व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी को प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी के सर्किट हाउस में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वन, कौशल विकास, श्रम, आयुष, आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण, सिचांई, लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर शहर पहाड़ का प्रमुख केंद्र व चारधाम यात्रा का पड़ाव है, लेकिन अभी तक यहां आयुर्वेद का कोई अस्पताल नहीं है। उन्होंने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्रा को अस्पताल बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनपद पौड़ी को वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में नई दिशा देने का काम किया है। जिम कार्बेट का पौड़ी जनपद में कोई गेट नहीं था। सरकार रतवाढाब, कांडा, मैदावन, लौहचौड़ दुर्गा देवी में गेट खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अब वृद्धा, विधवा, दिव्यांग लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की भी बात उन्होंने कही। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


वन मंत्री ने बताया कि कैंपा के तहत 262 करोड़ के अतिरिक्त धनराशि की मांग केंद्र सरकार से की गई है। उन्होंने 10 हजार वन प्रहरियों की तैनाती किए जाने की भी बात कही। वन विभाग के भर्ती विवाद पर डा. रावत ने कहा कि सरकार ने भली मंशा से भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरी व्यवस्था की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ आशीष भट्टगाई, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, डीएफओ गढ़वाल केएस रावत, डीएफओ सिविल सोयम सोहन लाल, एसडीएम सदर एसएस राणा आदि मौजूद रहे।

राजनीति में एक-दूसरे का सम्मान जरूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी के सवाल पर डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे का सम्मान जरूरी है। कहा कि इंदिरा उनकी बड़ी दीदी हैं। जिनका वह पूरा सम्मान करते हैं। रावत ने कहा कि बयान पर भगत जी खेद जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें