फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली आयोजित कर ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपाय सुझाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप चौधरी के निर्देश पर बडियारगढ़ क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने जीआईसी धद्दी घंडियाल के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली जिसके माध्यम से मालगढ़ी, कौल्याधार, चोपड़ा, बडियार आदि गांवों के ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपाय सुझाए गए। रैली में डॉ. रोजी नाज अंसारी, फार्मासिस्ट बलदेव असवाल, एएनएम मनोरी लखेड़ा, आशा सुनीता देवी, किरन, पुष्पा, मीना सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें