फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई ने ठेकेदार को किया कमरे में बंद

विज्ञापन
श्रीनगर में उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से उलझता ठेकेदार - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
पेयजल निगम ऑफिस में अधिशासी अभियंता (ईई) और ठेकेदार में भुगतान को लेकर बहस हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि ईई ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ठेकेदार को कैद कर दिया। ईई की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को कमरे से बाहर निकाला। दोनों ने एक दूसरे पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पेयजल निगम की ओर से विकास खंड पाबों के बिडोली गांव में 23.88 लाख की लागत से सोलर पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करवाया गया है। इसका ठेका पौड़ी के सुनील जोशी को दिया गया है। बृहस्पतिवार को जोशी योजना के भुगतान के संबंध में ईई आरसी मिश्रा से मिलने आए। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। इसके बाद ईई ने अपने कक्ष से बाहर निकलकर ठेकेदार को बंद कर दिया। ईई की शिकायत पर बाजार चौकी इंचार्ज रणवीर रमोला आए। उन्होंने जोशी को बाहर निकाला तो वह हंगामा करने लगे।
जोशी ने बताया कि उन्होंने छह माह पूर्व काम पूरा कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने ग्राम प्रधान का प्रमाणपत्र भी जमा करा दिया था लेकिन निगम भुगतान नहीं कर रहा। भुगतान के लिए कार्यालय पहुंचे तो ईई ने उन्हें कमरे में बद कर दिया।
विज्ञापन

वही, ईई मिश्रा ने बताया कि योजना का कार्य गत वर्ष सितंबर में शुरू हुआ था। ठेकेदार को 10.11 लाख रुपये भुगतान के साथ ही मार्च में पंप खरीदने के लिए एडवांस लगभग छह लाख रुपये दिए थे। ठेकेदार को यह रुपये लौटाने थे। योजना में लगभग 150 मीटर ऊंचाई तक पानी पहुंचाया जाना था लेकिन सिर्फ 120 मीटर ऊंचाई तक पानी पहुंच रहा है। ठेकेदार से पूरी ऊंचाई तक पानी पहुंचाने के बाद ही भुगतान करने की बात कही गई। इससे ठेकेदार आग बबूला हो गया और अभद्र व्यवहार करने लगा। उसका आक्रामक व्यवहार देखकर कमरा बंद कर पुलिस बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर से दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल हरिओम राज चौहान के अनुसार अभी किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें