पौड़ी। बालिका दिवस पर खिर्सू ब्लाॅक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं के लिए समान शिक्षा, लैंगिक समानता और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ.जीशान अली ने बालिका दिवस पर कई जानकारियां दीं। इस मौके पर महिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अलीशा नेगी, फार्मासिस्ट बृजेंद्र रावत, अर्जुन रावत, रेखा रावत, ममता पटवाल आदि शामिल थे। वहीं, बालिका दिवस पर बाल विकास विभाग द्वारा खिर्सू ब्लाॅक सभागार में बालिकाओं को जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने साइबर क्राइम, नंदा गौरा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारियां दीं। इस मौके पर बीडीओ खिर्सू दर्शन सिंह बुटोला, सुपरवाइजर रीता, उर्मिला बदानी, ज्योति भट्ट, लक्ष्मी देवी, सुमंगला, बीना देवी, नीलम, विपिन और राहुल आदि मौजूद रहे।