पौड़ी। जिले की सात निकायों में कुल 64.97 फीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी के आंकड़ों के अनुसार नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। जबकि नगर पालिका पौड़ी में सबसे कम मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि बीते गुरुवार को जिले की सभी सात निकाय में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। बताया कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक में सबसे अधिक 79.61 प्रतिशत और नगर पालिका पौड़ी में सबसे कम 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया कि इसके बाद नगर पालिका दुगड्डा में 79.49, नगर पंचायत थलीसैंण में 76.76, नगर पंचायत सतपुली में 73.36, नगर निगम श्रीनगर में 67.77 और नगर निगम कोटद्वार में 63.70 प्रतिशत मतदान हुआ।