श्रीनगर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ सीएमई एवं जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में डॉ. विनिता रावत, डॉ. सतीश, डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. जय कुमार, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. प्रियंका गुप्ता तथा डॉ. सुनीता पंडिता उपस्थित रहे। सीएमई सत्र के दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह ने एड्स बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सूर्याकांत ने एड्स की डायग्नोसिस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने एड्स के इलाज और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर प्रकाश डाला। संवाद