फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक बायोमीट्रिक से लगे हाजिरी : डीएम

Wed, 03 May 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शौचालय तथा विद्युत की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


कहा कि बायोमीट्रिक के माध्यम से आगामी 15 मई से जनपद के दो सौ इंटर एवं हाईस्कूल के अध्यापकों की उपस्थित दर्ज की जाएगी। उन्होंने मध्यान भोजन की समीक्षा के दौरान बच्चों को गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद के जीर्ण-शीर्ण पड़े विद्यालय भवनों को जिला योजना के अंतर्गत शामिल करने को कहा। वहीं अध्यापकों की कमी से निपटने की रणनीति बनाने के लिए भी सीआरसी व बीआरसी समन्वयकों से बातचीत करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि निशुल्क पाठ्य पुस्तकें 10 मई तक वितरित की जाएं। मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि जनपद में 171 राजकीय इंटर कालेज तथा 14 बालिका इंटर कालेज संचालित हैं। इसके अलावा 108 हाईस्कूल तथा 15 बालिका हाईस्कूल भी संचालित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत ने छात्र संख्या शून्य होने के कारण 143 प्राथमिक विद्यालय तथा
विज्ञापन


11 जूनियर हाईस्कूल बंद होने की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में 1534 के सापेक्ष 934 तथा महिला वर्ग में 125 के सापेक्ष 105 प्रवक्ता ही कार्यरत हैं। इसके अलावा एलटी सामान्य के अंतर्गत 2007 पदों के सापेक्ष 1685 सहायक अघ्यापक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें