फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईएस से एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

Tue, 02 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) लागू करवाने के लिए विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के भूगोल विभागाध्यक्ष डा. जेएस रावत ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को जीआईएस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीआईएस से विभाग न सिर्फ अपडेट होंगे, बल्कि विभागों के कार्य व अन्य गतिविधियों की भी जानकारियां कंप्यूटर व मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में रावत ने जिला स्तरीय सभी विभागों को जीआईएस प्रणाली से अपडेट होने को कहा।

कार्यशाला में जीआईएस साफ्टवेयर सीडी का विमोचन भी किया गया। जीआईएस विशेषज्ञ डा. रावत ने कहा कि अल्मोड़ा जिले को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, निर्वाचन समेत कई विभागों की जानकारियां अपडेट होने के बाद साफ्टवेटर का लाभ कंप्यूटर व मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन


कार्यशाला में डीडीओ वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निर्मल शाह, डीपीआरओ एमएम खान, अधिशासी अभियंता जल निगम एसपी पेटवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें