फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम नेपाली मूल की एक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई। पीड़ित नाबालिग के पिता ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे उनके घर में बुजुर्ग पिता व दिव्यांग नाबालिग अकेले थे। दिव्यांग घर के आंगन में बैठी थी। इतने में एक युवक आंगन में पहुंचा और दिव्यांग से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वहां मौजूद बुजुर्ग ने उक्त युवक का विरोध किया तो उसने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। आधे घंटे बाद उक्त युवक फिर आया और उसने फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता ने बताया कि युवक लॉकडाउन के दौरान गांव आया है, लेकिन किसी भी गांव वाले ने उन्हें आरोपी युवक का नाम नहीं बताया। राजस्व उपनिरीक्षक श्वेता ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें