फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में बनेगा भव्य सिया-राम मंदिर, 5 को शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में भव्य सिया-राम मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण का शिलान्यास पांच अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला मैदान में श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन, रामलीला मंचन व उसकी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए रामलीला मंचन की तैयारियों को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है, लेकिन अब अनलॉक-3 में मिली रियायतों के बाद मंचन की गतिवियों को शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को पौड़ी रामलीला मैदान में हनुमान ध्वज की स्थापना के साथ सूक्ष्म आरती की जाएगी। बड़थ्वाल ने बताया कि मैदान में सिया-राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास भी पांच अगस्त को ही किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष नेगी, विक्रम गुसाईं, गिरीश बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, सचिव रामसिंह रावत व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें