फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

Tue, 10 Feb 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालन नदी में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों को खनन करने वालों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 वन कर्मी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

घटना को लेकर वन कर्मी ने कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को गश्त के दौरान वन आरक्षी जगबीर सिंह और नेहरू लाल को मालन नदी में अवैध खनन करते ट्रैक्टर दिखाई दिया।

जैसे ही वह नदी में पहुंचे तो खनन करने वालों ने ट्रैक्टर को वहां से भगाने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने उन्हें रोककर ट्रैक्टर ट्राली को रेंज कार्यालय ले जाने को कहा।

\वन कर्मियोें ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वन कर्मी ने किसी तरह से जान बचाई।  वन आरक्षी जगबीर सिंह सैनी ने इस बारे में सत्तीचौड़ निवासी रिखुली पुत्र आलम सिंह और शेखर के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलालघाटी चौकी प्रभारी मनोज सिरौला ने बताया कि वन कर्मियों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें