फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खोला-धारपंयाकोटी मरगांव मार्ग पर फिर शुरू हुआ डामर बिछाने का काम

Fri, 26 Apr 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि के ईई ने एई और जेई को कार्य की गुणवत्ता की निगरानी के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के खोला-धारपंयाकोटी मरगांव मार्ग पर चार दिनों से ठप पड़ा डामर बिछाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की। लोनिवि के ईई ने एई और जेई को कार्य की गुणवत्ता की निगरानी के निर्देश दिए। कहा यदि कार्य में मानकों की अनदेखी की गई तो फिर से काम ठप किया जाएगा।
विज्ञापन

धारपंयाकोटी निवासी रघुवीर सिंह पंवार ने बताया कि लोनिवि ने 17 अप्रैल से मार्ग के अंतिम बिंदू मरगांव से डामर बिछाने का काम शुरू किया था लेकिन चार दिन बाद ही बिछाया गया डामर उखड़ गया और ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया। इसके बाद लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को मानकाें के अनुरूप कार्य करने और किए गए कार्य में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए साइट पर निगरानी करने को कहा। लोनिवि के ईई डीपी आर्य ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य के मानकों के बारे में समझा दिया गया है। अब मार्ग पर डामर बिछाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें