फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Sanskrit Board Result 2024: 10वीं में उत्तरकाशी के राहुल ने किया टॉप, 12वीं में आयुष ममगाईं अव्वल

Fri, 26 Apr 2024 01:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से जारी 10 वीं के परीक्षा परिमाण में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया।।
विज्ञापन
12वीं के टॉपर आयुष ममगाईं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। प्रदेश में उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड से इस बार दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया।।

विज्ञापन


प्रकाश व्यास श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र हैं। जबकि आयुष ममगाई ब्रिगेडियर विद्दाधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झोंजल, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल के छात्र हैं। वहीं दसवीं में श्री जयदयाल अग्रवार संस्कृत विद्याल श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के सक्षम प्रसाद ने प्रदेश में दूसरा और दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्याल हल्द्वानी नैनीताल के जगदीश चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। 

ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal:  आवासीय बस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दहशत में लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

12वीं में पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के दीक्षांत डंगवाल और श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल देहरादून की रिंकी बरिहा ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। वहीं पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के नीरज बिजल्वाण और  श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल के दिशु को तीसरा स्थान मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें