फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत असगढ़ है जिले की आदर्श पंचायत: सीडीओ 18-13-02

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सीडीओ पौड़ी ने कल्जीखाल की ग्राम पंचायत असगढ़ को आदर्श पंचायत बताया है। ग्राम पंचायत की वेबसाइट जल्द तैयार कर विकास कार्यों व अन्य गतिविधियों को ऑनलाइन किया जाएगा। वहीं सीडीओ ने ग्राम पंचायत गिदरासू में विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ आशीष भटगांई ने कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों के नेम प्लेट व कार्य आवंटन लिस्ट नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ग्राम पंचायत असगढ़ के निरीक्षण में चिल्ड्रन पार्क, ठोस एवं तरल अपशिष्ट सेग्रिगेशन सेंटर, शौचालय निर्माण व पंचायत की परिसंपत्तियों का रखरखाव सराहनीय मिला। सीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क बनाए जाने का यह जिले में पहला उदाहरण है। पार्क में घास, पेड़, झूला व पालना लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भटगांई को पंचायत गिदरासू के निरीक्षण में प्रधान परिसंपत्ति रजिस्टर नहीं दिखा पाई। सीसी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली। सीडीओ ने जल्द सुधार नहीं किए जाने पर वसूली की चेतावनी दी। गिदरासू के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सोनी देवी अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका जयश्री देवी अभिलेख नहीं दिखा पाईं। वहीं वर्ष 2015-16 में तैयार आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की गुणवत्ता भी खराब मिली। इस अवसर पर डीपीआरओ एमएम खान, बीडीओ महावीर सिंह, ग्राम प्रधान असगढ़ नीलम देवी, प्रधान गिदरासू शिवानी देवी व उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सचिन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें