फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

Tue, 02 Jun 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लोग विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज डिहाइड्रेशन की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी, तेज धूप में लंबे समय तक रहना और दूषित खानपान बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. सिंह ने लोगों से गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें