पौड़ी। जिला मुख्यालय में 15 ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों की 76वीं जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता गढ़देवा बुधवार से शुरू हो गई है। विजयी भवः के उद्घोष के साथ रांसी स्टेडियम में डीएम स्वाति एस भदौरिया और एडी माध्यमिक शिक्षा परमेंद्र बिष्ट ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
800 मी. बालक सीनियर वर्ग की दौड़ में आर्यन रावत प्रथम, रोहित नेगी द्वितीय और अतुल नेगी तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग में जाह्नवी प्रथम, आरती द्वितीय और सिया रावत तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में खुशी ने पहला, सोनम ने दूसरा और रेखा ने तीसरा स्थान पाया।
जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी व जयदीप रावत ने बताया कि 10 अक्तूबर तक विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। इस मौके पर सीईओ अत्रेश सयाना, बीईओ मास्टर आदर्श, डॉ. योगंबर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद