श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लकड़ी के एके-47 राइफल दिखाकर ट्रक चालकों को लूटने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले दिल्ली नंबर के ट्रक को भी कब्जे में लिया है।
बटमालू पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त गंगबुग निवासी इमरान अहमद शाह के रूप में हुई है। वह लकड़ी के हथियार दिखाकर हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटता था। इसमें वह दिल्ली नंबर के ट्रक का भी इस्तेमाल करता था। शुक्रवार को टिप्पर ड्राइवरों ने पहले उसे पकड़ा फिर पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।