कुलगाम। पुलिस ने जवाहर सुरंग के पास एक तलाशी के दौरान एक कार से 80 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार लोगों में संदीप कौर, परमजीत और हनी सिंह आपस में मां-बेटे बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जवाहर टनल के पास एक नाका स्थापित किया गया है। वहां से पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार (पीबी02बीएस/8276) गुजर रही थी। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 80 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े लोगों में कुलदीप सिंह, संदीप कौर, परमजीत अमृतसर और हनी सिंह गुरदासपुर का रहने वाला है।