फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सेट खरीदने को मंजूरी

Thu, 05 Nov 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट उपलब्ध होने पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से लैप्रोस्कोपिक सेट खरीदा जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी विभाग के लिए पांच मल्टीपैरा मॉनीटर और एक 12 चैनल ईसीजी मशीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


बैठक में दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों, मानव संसाधन और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रसव सेवाओं के लिए मैटरनिटी टेबल खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने 'खुशियों की सवारी' सेवा का उपयोग प्रसव के साथ अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी करने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत अस्पताल में काउंसलर तैनात करने के निर्देश दिए। उपकरणों की खरीद जैम पोर्टल या निविदा प्रक्रिया से होगी।

बैठक के बाद डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने आईसीयू के सुचारु संचालन पर अस्पताल प्रबंधन की सराहना की और जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) की स्थापना एवं संचालन की जानकारी ली।
विज्ञापन


बैठक में महापौर आरती भंडारी, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलडी सेमवाल, एसडीएम नूपुर वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रचित गर्ग, तहसीलदार दीपक भंडारी और उप कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें