फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बणतोलीखाल-नैलचामी मार्ग के शेष निर्माण की मिली स्वीकृति

Sat, 28 Mar 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत स्यालसौड़, पनियाली होते हुए बणतोलीखाल से नैलचामी तक प्रस्तावित मार्ग के शेष निर्माण कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब छह किमी मार्ग के एक किमी से अधिक के हिस्से का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। अब इसके निर्माण के लिए 41 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस मार्ग के बनने के बाद कीर्तिनगर के धारी ढुंडसिर क्षेत्र से घनसाली नैलचामी क्षेत्र की दूरी कम हो जाएगी एवं लोगों को आवागमन की सुलभ सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बडियारगढ़ क्षेत्र के लोगों की नैलचामी क्षेत्र के गांवों में रिश्तेदारी है। अब इस मार्ग के शेष निर्माण की स्वीकृति मिलने से आवाजाही भी आसान हो जाएगी। उन्होंने लोनिवि को जल्द शेष मार्ग की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें