फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनटीएफ में तैनात किए दो इंस्पेक्टर, एक एसआई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)) में अब इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। गंग्याल थाने से इंस्पेक्टर सुनील जसरोटिया, छन्नी थाने से इंस्पेक्टर परवेज और सरवाल पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर वरुणेश्वर को एएनटीएफ में भेजा गया है। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही खबर प्रकाशित कर दी थी कि तेजतर्रार और नशा तस्करी को लेकर मजबूत नेटवर्क रखने वाले इंस्पेक्टरों को एएनटीएफ में लाया जाएगा।
विज्ञापन

परवेज और सुनील जसरोटिया का इस मामले में काफी मजबूत नेटवर्क है। वह नारको टेरेरिज्म के मामलों की अच्छी खासी जानकारी रखते हैं। बता दें कि एनटीएफ में 9 इंस्पेक्टर और 9 ही सब इंस्पेक्टर तैनात किए जाने हैं। इनमें से आठ इंस्पेक्टरों की तैनाती हो चुकी है। एक सब इंस्पेक्टर भी पहुंच गया है। अब बाकी के आठ सब इंस्पेक्टरों की तैनाती भी जल्द शुरू होगी।
आज कार्यालय शुरू होगा
जानकारी के अनुसार एएनटीएफ का कार्यालय भी शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। अब तक अधिकारी आईजी क्राइम कार्यालय से ही काम कर रहे हैं। अब फोर्स का अपना अलग से कार्यालय होगा। शहर के गांधी नगर इलाके में इमारत ली गई है। जिसमें एनटीएफ का कार्यालय होगा। एएनटीएफ के एसपी विनय कुमार का कहना है कि इंस्पेक्टरों की तैनाती लगभग हो चुकी है। सब इंस्पेक्टरों की भी जल्द ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें