फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवाओं से नशा उन्मूलन में आगे आने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में कला संचार एवं भाषा संकाय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत 2047 के अंतर्गत ‘नशा मुक्त भारत: समस्या और समाधान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मंजुला राणा ने कहा कि विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का आयोजन जरूरी बताया।
विज्ञापन

प्रो. राणा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे के संबंध में मूलभूत जानकारी जैसे नशा व नशे की लत के कारण, प्रभाव और नशे के समाधान संबंधी विविध तथ्यों के बारे में जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रो. कमला चौहान, प्रो. शकुंतला रौथाण, हिंदी विभाग की प्रो. गुड्डी बिष्ट, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. सुधांशु जयसवाल, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. सविता मैठाणी, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शोध छात्रा पी. अंजली और शोध छात्र तरुण किशोर नौटियाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें