फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी और बेटे के लिए घर लौट आओ तारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/बडगाम। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के एक परिवार ने हाल ही में आतंकी बने बेटे से घर लौटने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में परिवार तारिक को उसके 4 साल के बेटे, गर्भवती पत्नी और बूढ़े मां-बाप का वास्ता दे रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले के हाजीगुंड चडूरा का तारिक अहमद भट ऑटो ड्राइवर था। गत शुक्रवार से वह लापता है। उसने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर आतंकी बनने की घोषणा की थी। परिवार के अनुसार उन्होंने 20 सितंबर को पुलिस स्टेशन चडूरा में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवार के मुताबिक तारिक के आतंकवाद में शामिल होने की घोषणा से वह काफी हैरान हैं, क्योंकि कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि तारिक का झुकाव आतंकवाद की ओर है। एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि हमने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई अता-पता नहीं लग पाया। रविवार को वायरल हुए ऑडियो संदेश से उसके आतंकवाद में शामिल होने का पता चला।
विज्ञापन

-पत्नी बोली नहीं लौटे तो जिंदा नहीं रह पाउंगी
तारिक की गर्भवती पत्नी ने भी उसे लौटने की अपील की। कहा कि 4 वर्ष के बेटे के सर से बाप का साया न हटाओ। पत्नी ने यह भी कहा कि अगर वह वापस नहीं लौटा तो वह जिंदा नहीं रह पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें