जम्मू। जम्मू-कश्मीर हज समिति ने हज यात्रा रद्द करने की इच्छा रखने वाले तीर्थ यात्रियों से रिफंड के लिए आवेदन करने को कहा है। कमेटी के
कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जो लोग अपनी तीर्थयात्रा रद्द करना चाहते हैं, वह हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट 5द्धड्डद्भष्शद्वद्वद्बह्लह्लद्गद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध प्रोफार्मा और हज हाउस बेमिना में अपने रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस संबंधी सर्कुलर जारी किया है। खाताधारक (कवर हेड) का विवरण दिखाने वाली पासबुक की एक फोटोस्टेट प्रति या खाताधारक (कवर हेड) की रद्द चेक की एक प्रति भी निर्धारित प्रोफार्मा के साथ संलग्न करें।