फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू वूमन के कवर पेज पर अनुकृति

Sun, 01 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
माडलिंग के क्षेत्र में जलवा बिखेर चुकी उत्तराखंडी बाला अनुकृति गुसांई अब नए अंदाज में नजर आ रही है। मुंबई की मशहूर पत्रिका न्यू वूमन के फरवरी अंक के कवर पेज पर अनुकृति की फोटो छापी है। यही नहीं मेरी सहेली पत्रिका के मार्च अंक के कवर पेज पर अनुकृति का ही चेहरा होगा।
विज्ञापन

लैंसडौन निवासी मिस इंडिया नार्थ रह चुकी अनुकृति राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है। कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए विशेष पहचान बना चुकी अनुकृति अब नए अंदाज में सामने आने लग गई है। यहां बता दें कि न्यू वूमन और मेरी सहेली दोनों पत्रिकाएं ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी संपादित करती हैं। वहीं दूसरी ओर जूम चैनल पर शाम सात बजे आने वाले प्लानेट बॉलीवुड में अनुकृति ने एंकरिंग शुरू कर दी है। पांच फरवरी की शाम को वह बॉलीवुड की खबरों के साथ एंकरिंग करती नजर आएंगी।
अनुकृति गुसांई मिस इंडिया नार्थ में प्रथम स्थान पर रही थीं। मिस इंडिया प्रतियोगिता में वह चौथे और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एशिया पेसिफिक में भी प्रथम चार में स्थान बनाया था। अनुकृति ने बताया कि पहले उनका ध्यान पढ़ाई पूरी करने पर था। इस साल उन्होंने डीआईटी देहरादून से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर ली है। कुछ फिल्मों के आफर भी उनके पास आए थे। लेकिन वह पहले खुद को स्थापित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें